मायावती दो दिनों में चार जिलों में करेंगी जनसभाएं

उप्र विधानसभा चुनाव के चार चरणों को बसपा के लिए शुभ संकेत बताने वाली पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बाकी बचे तीन चरणों पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसी के तहत मायावती शनिवार 25 फरवरी को छठे चरण की विधानसभा सीटों पर खड़े पार्टी उम्मीदवारों के सामर्थन में रैली करने देवरिया व महाराजगंज जाएंगी।

पहली चुनावी जनसभा देवरिया जिला में ग्राम-सोन्दा व चकरामचन्द्र में सब्जी मंडी देवरिया के सामने खाली मैदान में आयोजित होगी। जबकि दूसरी चुनावी जनसभा महाराजगंज जिले के आईटीआई कॉलेज, धनेवा में होगी। वहीं रविवार 26 फरवरी को मायावती छठे चरण के ही जिले बलिया व गोरखपुर में जनसभाएं करेंगी।

बता दें कि बसपा मुखिया मायावती अब तक मेरठ, अलीगढ़, बुलन्दशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा, बरेली, फिरोजाबाद, फरूखाबाद, आगरा, गाजियाबाद सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, बिजनौर, सीतापुर, हरदोई, इटावा, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर, इलाहाबाद, झांसी, बांदा, हमीरपुर, जालौन, सुल्तानपुर, बस्ती, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर व बहराइच जिले में बड़ी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493