ट्रैक्टर ने दो सफाई कर्मियों को रौंदा, दोनों की मौत

जनपद अलीगढ़ के ब्लाक लोधा में तैनात सफाई कर्मचारी 40 वर्षीय नीरज गौरव व विकास खंड खैर में तैनात 42 वर्षीय जितेन्द्र सिंह उर्फ जिद्दी गुरुवार को किसी काम से अपनी यामाहा बाइक द्वारा यहां हाथरस किसी काम से आए थे और बीती रात्रि को बाइक द्वारा अलीगढ़ लौट रहे थे तभी रास्ते में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव रूहेरी के पास आलू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया।

घटना में नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जितेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और दोनों को उपचार के लिए बागला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जहां नीरज गौरव को मृत घोषित कर दिया वहीं उपचार के दौरान घायल जितेन्द्र सिंह की भी मौत हो गई।

थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई जिस पर वह तत्काल यहां आ गए तथा शवों को देख परिजनों में भारी कोहराम मच गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। दोनों मृतक सफाई कर्मचारियों की इस समय निर्वाचन कार्यालय अलीगढ़ में ड्यूटी लगी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493