पार्टी के राज्य कार्यालय के सचिव अरुण कुमार ने कहा, “भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य रविवार को बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न् एक बजे से पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी के राज्य सचिव रामजी राय व अन्य नेता भी रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि इसके बाद भट्टाचार्य दो-तीन मार्च को गाजीपुर, चार को चंदौली और पांच को मिर्जापुर जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कई सभाओं को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath