जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम हरवंशपुर सांडी हरदोई निवासी सुधीर (25) पुत्र शंभूदयाल अपने पिता के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी डबरी और रामगंगा पुल के बीच में ओमिनी और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में सुधीर व उसके पिता शंभूदयाल के साथ ही साथ ओमिनी सवार चौकिया रूपापुर निवासी मंजूदेवी पत्नी सर्वेश व मंजेश सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां शनिवार को सुधीर की मौत हो गई। मंजू व मंजेश को उपचार के बाद परिजन घर ले गए। मृतक सुधीर के पिता का इलाज चल रहा है।
राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद ओमिनी पलट गई थी, जो अभी वहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath