दिल्ली : महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस घटना की जानकारी 18 फरवरी को सामने आई। नेहरू नगर के पीजीडीएवी कॉलेज की पीड़ित छात्रा (20) ने अपने छह दोस्तों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। इन पर फरीदाबाद में पीड़िता से दुष्कर्म करने का आरोप है।

पीड़िता ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में कहा है कि तीन फरवरी को उसके दो दोस्त गौरव और सनी कॉलेज के एक कार्यक्रम के बाद बाइक से फरीदाबाद ले गए। यह बाइक एक अन्य दोस्त सचिन की थी।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने आईएएनएस से कहा, “वे उसे एक अन्य दोस्त रोहताश के घर ले गए, जहां गौरव, सनी, सचिन और रोहताश ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसे पुलिस से संपर्क करने पर जान से मारने की भी धमकी दी।”

बनिया ने कहा कि एक अन्य दोस्त विनोद, जिसने उसे दिल्ली लाकर छोड़ा, ने भी एक सुनसान जगह पर कार खड़ी कर उससे दुष्कर्म किया।

डीसीपी ने कहा, “चूंकि यह मामला दिल्ली से शुरू हुआ। यहां एक दुष्कर्म का मामला सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को छह युवकों को गिरफ्तार किया। इसमें बंटी भी शामिल है। वह भी मामले में सह-साजिशकर्ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493