उप्र में शार्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

अनुमान है कि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। कस्बे के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, अल्लीपुर कस्बे में संदीप की हार्डवेयर की दुकान है। दोपहर को अचानक शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग ने विकराल रूप धर लिया, जिससे आग बुझाने के पहले ही लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन पड़ोस के लोगों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

एफएसओ रामचंद्र सिंह ने बताया, “आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी भेजी गई थी। लेकिन रास्ते में आग बुझाने की सूचना मिल गई, जिसके बाद रास्ते से ही गाड़ी वापस आ गई।”

दुकानदार संदीप ने बताया कि अग्निकांड से लगभग लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493