कोलकाता, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)- खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने फिजिकली अनक्लोनेबल फंक्शन्स (पीयूएफ) के एक प्रोटोटाइप का निर्माण किया है, जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की सुरक्षा करने वाले एक प्रकार के फिंगरप्रिंट जनरेटर सर्किट्स हैं।
आईओटीस एक नेटवर्क के द्वारा दूसरे उपकरण पर मिलने वाले कमांड (आदेश ) पर काम करता है और यह कमांड सामान्य तौर पर गोपनीय नहीं होते हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैकिंग और कमांड के दुरुपयोग के प्रति असंवेदनशील हो जाते हैं।
आईआईटी-खड़गपुर के रजत शुभ्र चक्रवर्ती ने बताया, “पीयूएफ में बहुत कम बिजली की खपत होती है और यह वजन में हल्के होते हैं, जो किसी भी आईओटी उपकरण में स्थापित हो सकते हैं। पीयूएफ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए फिंगरप्रिंट जनरेटर सर्किट हैं, जो प्रत्येक वस्तु की पहचान कर आईओटी से जुड़े उपकरणों तक कमांड्स के सत्यापन में मदद करते हैं।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद प्राप्तकर्ता उपकरण कमांड को रीड कर प्रेषक की प्रमाणिकता की पुष्टि कर इसे संचालित कर सकता है।”
यह प्रोटोटाइप शोध दल द्वारा पहले ही बना लिया गया है और आईओटी प्रयोगशाला में इसके व्यावसायिक उपकरणों का परीक्षण किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath