चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश बन सकते हैं मंत्री

विजयवाड़ा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे एन. लोकेश राज्य के मंत्री बन सकते हैं। सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) पोलितब्यूरो ने रविवार को विधान परिषद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया।

तेदेपा पोलितब्यूरो की बैठक नायडू के आवास पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विधान परिषद चुनाव के लिए लोकेश की उम्मादवारी पर मुहर लगा दी गई। अब अंतिम फैसला पार्टी के अध्यक्ष नायडू को लेना है।

तेदेपा पोलितब्यूरो के सदस्य एस. चंद्रमोहन रेड्डी ने इस बात की पुष्टि की कि तेदेपा के महासचिव लोकेश विधानमंडल के उच्च सदन के सदस्य बनेंगे।

बैठक में पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कलावेंकट राव ने लोकेश का नाम प्रस्तावित किया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

पार्टी के सर्वोच्च निर्णायक निकाय ने नायडू को विधान परिषद के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भी अधिकृत किया। चुनाव अगले महीने होगा।

पिछले कुछ महीनों से तेदेपा समर्थकों के बीच लोकेश को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा रही है।

व्यवसायी से राजनेता बने एन. लोकेश का कहना है कि वह पार्टी द्वारा दी जाने वाली किसी भी तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493