ऑस्कर : कासे अफलेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता कासे अफलेक को 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘मैनचैस्टर बाय द सी’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला है।

जब कासे के नाम की घोषणा की गई और उनके अभिनेता भाई बेन अफलेक उत्साहित होकर उन्हें चूमने के लिए आगे बढ़े, तब वह अचंभित नजर आए।

कासे ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा, “मेरे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। आप सभी का धन्यवाद।”

कासे ने डेंजेल वाशिंगटन का भी आभार प्रकट किया और कहा, “जिन लोगों ने मुझे सबसे पहले अभिनय की बारीकियां सिखाईं, उनमें डेंजेल वाशिंगटन का नाम भी शामिल है।”

कासे का यह पहला ऑस्कर है। इससे पहले उन्हें 2008 में ‘द असेसिनेशन ऑफ जेसे जेम्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

कासे ने कहा, “वह ऑस्कर विजेताओं का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।”

कासे ने अपने भाषण में कहा, “काश कि मेरे पास कुछ बेहतर और सार्थक कहने को होता।”

इसके बाद उन्होंने निरंतर सहयोग के लिए अपने परिवार और अपनी प्रेमिका को धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493