रेयान रेनॉल्ड्स के लिए बहुत सम्मान है : जिलेनहॉल

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जेक जिलेनहॉल का कहना है कि वह अपनी ‘लाइफ’ के सह-कलाकार रेयान रेनॉल्ड्स का सम्मान केवल कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी करते हैं।

जिलेनहॉल ने कहा, “उनके (रेनॉल्ड्स) प्रति और उन्होंने अपने जीवन में व कॅरियर में जो कुछ किया है, उसके प्रति मेरे भीतर बहुत सम्मान है। मुझे लगता है कि वह सच्चे कलाकार हैं और गैरपंरापगत हैं।”

उन्होंने कहा, “वह जिस स्तर पर हैं, वह बहुत बड़ा हैं, इस स्तर पर तमाम सारे लोग एक बहुत ही परंपरागत तरीके से सबकुछ करते हैं, और उन्होंने परंपरा को परिभाषित किया है और मैं एक कलाकार के रूप में तथा एक मानव के रूप में उनका सम्मान करता हूं।”

सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट इंडिया की ‘लाइफ’ भारत में 24 मार्च को रिलीज होगी।

–आईएएनएस में ही नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में भी करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493