मोदी तार छूकर देख लें, करंट है या नहीं : अखिलेश

अखिलेश ने कहा, “हम वाराणसी को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, लेकिन मोदी झूठे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री गंगा मैय्या की कसम खाकर कहें कि उप्र में बिजली नहीं दी जा रही है।”

सपा अध्यक्ष ने नोटबंदी पर कहा, “प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लेकर गरीबों और मजदूरों को अपने पैसे के लिए ही लाइन में लगा दिया, कई लोगों की लाइनों में खड़े होने से मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “पैसा काला नहीं होता बल्कि लेन-देन काला होता है। समाजवादी पार्टी ने लाइन में खड़े लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी।”

उत्तर प्रदेश में नकल माफिया पर दिए गए प्रधानमंत्री के बयान पर पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो सूट भी नकल करके पहनते हैं।

मायावती पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, “बुआ तो कभी भी भाजपा के साथ रक्षाबंधन मना सकती हैं। आप लोग उनसे सावधान रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493