उप्र चुनाव : पांचवें चरण में 57.36 फीसदी मतदान (लीड-3)

लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण तहत मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच तक कुल 57.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायतें आई थीं, लेकिन जल्द ही दुरुस्त कर ली गईं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक लगभग 57.36 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। मतदान के प्रतिशत में थोड़ा इजाफा भी हो सकता है, क्योंकि अभी कई जगहों से अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक अंबेडकर नगर में 64.71 प्रतिशत, अमेठी में 56.25 प्रतिशत, बहराइच में 60 प्रतिशत, बलरामपुर में 53 प्रतिशत, बस्ती में 58.07 प्रतिशत, फैजाबाद में 63 प्रतिशत, गोंडा में 58़14 प्रतिशत, संतकबीर नगर में 52.05 प्रतिशत, श्रावस्ती में 64 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 52.04 प्रतिशत और सुल्तानपुर में 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस चरण में सबसे अधिक 24 प्रत्याशी अमेठी में हैं, जबकि सबसे कम 6 प्रत्याशी कपिलवस्तु की इटावा विधानसभा क्षेत्र में हैं। पांचवें चरण के तहत बलरामपुर जिले की तुलसीपुर, गैनसारी, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा जिले की मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर, गौरा विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ।

इस चरण के तहत ही फैजाबाद के रुदौली, मिलकीपुर, बीकापुर, अयोध्या, गोसाईंगंज और अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर, बहराइच जिले के बालहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज विधानसभा सीटों पर वोट डाले पड़े।

श्रावस्ती जिले के श्रावस्ती, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बांसी, इटावा, डुमरियागंज, बस्ती जिले के हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा विधानसभा सीट पर वोट डाले गए।

संत कबीर नगर जिले के मेहदावल, खलीलाबाद, धनघटा, अमेठी जिले के जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, तिलोई विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुल्तानपुर जिले के इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंबुआ, कादीपुर विधानसभा सीट पर भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493