चीन, सिंगापुर बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध

दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला के इतर चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन ने यह प्रतिबद्धता जताई।

वांग ने समय के साथ चौतरफा सहयोग जारी रखने के लिए एक साझेदारी का निर्माण करने पर जोर देते हुए बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग, क्षेत्रीय एकीकरण और चीन व दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।

वहीं, बालाकृष्णन ने कहा कि सिंगापुर चीन के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है और हमारा देश चीन का दीर्घकालिक विश्वसनीय सहयोगी भागीदार बनने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493