नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। देश की अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का मामूली प्रभाव देखने को मिला है और दिसंबर में समाप्त मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर सात फीसदी रही।
मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में विकास दर 7.3 फीसदी थी। तीसरी तिमाही की जीडीपी 30.28 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath