लखटकिया को सीआरपीएफ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के. दुर्गा प्रसाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस कारण गृह मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी ने सुदीप लखटकिया को सीआरपीएफ के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की मंजूरी दी है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, लखटकिया बुधवार से सीआरपीएफ महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संभलेंगे। नियमित उत्तराधिकारी के पदभार ग्रहण करने तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493