अखिलेश की 1 मार्च को 2 जिलों में 7 चुनावी सभाएं

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, “मुख्यमंत्री अखिलेश जनपद देवरिया में 11:20 बजे पूर्वाह्न रेलवे कंपाउंड, भटनी बाजार में विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना क्षेत्र से प्रत्याशी गजाला लारी, 12:15 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से प्रत्याशी शाकिर अली और एक बजे बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, भाटपार रानी में विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी से प्रत्याशी आशुतोष उपाध्याय के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।”

उन्होंने बताया कि अपराह्न 1:30 बजे बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, देवरिया में विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर से प्रत्याशी विजयलक्ष्मी और 2:30 बजे अभयानंद शिक्षण संस्थान भलुहनी, जिला देवरिया में बरहज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पी.डी.तिवारी के लिए अखिलेश यादव जनसभा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मऊ जनपद में 3:30 बजे माउर बोझ का मैदान घोसी में घोसी/मधुबन के प्रत्याशियों सुधाकर सिंह और अमरेश पांडेय के लिए एक संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश शाम 4:15 बजे सोनी धापा के मैदान में मऊ और मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों क्रमश: अल्ताफ अंसारी तथा बैजनाथ पासवान के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493