पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह आसमान साफ और तेज धूप है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।
केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, भागलपुर का 15.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि गया का 30.5 डिग्री, भागलपुर का 32.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath