प्रधानमंत्री ने नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई

पटना, 1 मार्च (आईएएनस)। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह फोन कर नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। मोदी ने नीतीश को फोन करके भी जन्मदिन की शुभकामना दी।

इसके अलावा सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश को शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

नीतीश का जन्म एक मार्च, 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493