बसपा अध्यक्ष मायावती की पहली चुनावी सभा दो मार्च को चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। वहीं दूसरी चुनावी जनसभा भदोही जिले के तहसील ज्ञानपुर के ग्राम-लखनों में आयोजित होगी। इसके दूसरे दिन यानी तीन मार्च को मायावती मिर्जापुर व जौनपुर जिले में जनसभा करेंगी।
बता दें कि मायावती पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में अब तक मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा, बरेली, फिरोजाबाद, फरूखाबाद, आगरा, गाजियाबाद संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, बिजनौर, सीतापुर, हरदोई, इटावा, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर, इलाहाबाद, झांसी, बांदा, हमीरपुर, जालौन, सुल्तानपुर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, देवरिया, महाराजगंज, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ व गाजीपुर जिले में जनसभाएं कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath