जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात पेशे से हलवाई कटरा बाजार निवासी राजू (35) और उसका दोस्त सुरीर से सहालग कर लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर हसनपुर कट के पास दोनों लिफ्ट लेने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजर रही आल्टो कार से लिफ्ट लेनी चाही, लेकिन गाड़ी रुकी नहीं और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल उसके 18 वर्षीय दोस्त ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath