भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बाताया, “पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य दो मार्च को बलिया जिले में सुबह 11:30 बजे बड़ा पोखरा, गुडहटी के बगल में सहतवार, बांसडीह (बांसडीह विधानसभा) और दोपहर 12:20 बजे रतसर इंटर कॉलेज के मैदान में, रतसर, फेफना (फेफना विधानसभा) में जनसभा करेंगे।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद गोरखपुर जिले में दोपहर 1:20 बजे जेपी इंटर कॉलेज, कैंपियरगंज (कैंपियरगंज विधानसभा) और दोपहर 2:20 बजे रामजानकी मार्ग के किनारे केडी सिंह जूनियर हाईस्कूल के बगल वाले खेल मैदान, चिल्लूपार (चिल्लूपार विधानसभा) में चुनावी सभा करेंगे।”
इसके बाद जौनपुर जिले में दोपहर 3:40 बजे साउथ बिहाइंड इंटर कॉलेज, खुटहन, शाहगंज (शाहगंज विधानसभा), वाराणसी जिले में शाम 5:30 बजे पिंडरा (पिंडरा विधानसभा) और शाम 6:30 बजे अटल बिहारी इंटर कॉलेज, कोरउत रोहनिया (रोहनिया विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath