पूर्वाचल में 2 मार्च को गडकरी की जनसभाएं, कलराज का रोड शो

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दो मार्च को बलिया जिले में दोपहर 12 बजे नवीन आदर्श इंटर कॉलेज, इसारी सलेमपुर (सलेमपुर विधानसभा) और भदोही जिले में दोपहर 1:30 बजे चकमनधामा स्टेडियम, ज्ञानपुर (ज्ञानपुर विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र दो मार्च को ही देवरिया जिले में दोपहर 12 बजे बेतालपुर पथरदेवा (पथरदेवा विधानसभा) में जनसभा करेंगे। फिर दोपहर एक बजे रामपुर कारखाना (रामपुर कारखाना विधानसभा) में रोड शो करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493