सीबीआई ने दाभोलकर की हत्या के आरोपियों पर इनाम घोषित की

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पुणे के रहने वाले प्रख्यात साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में शामिल दो आरोपियों पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।

68 वर्षीय दाभोलकर की 20 दिसंबर, 2013 को हत्या कर दी गई थी और सारंग अकोलकर तथा विनय पवार पर उनकी हत्या करने का आरोप है।

दाभोलकर के प्रयासों से ही महाराष्ट्र विधानसभा में अंधविश्वास-रोकथाम विधेयक पेश हुआ, हालांकि 18 वर्षो से यह विधेयक अब तक पारित नहीं हो सका है।

दाभोलकर हत्या मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने दो महीने पहले सीबीआई की यह कहकर खिंचाई की थी कि जांच में पर्याप्त समय और ऊर्जा खर्ज की जा चुकी है।

अदालत ने महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) और धन उगाही रोकथाम इकाई की प्रारंभिक जांच पर भी असंतुष्टि जाहिर की थी।

दोनों एजेंसियों पर कोल्हापुर निवासी विकास खंडेलवाल के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने का आरोप है। विकास को महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में 2013 में गिरफ्तार किया था।

दाभोलकर की हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया था। विकास ने कथित तौर पर सीबीआई को बयान दिया है कि उनके और उनके सहयोगी मनीष नागोरी के खिलाफ एटीएस द्वारा फर्जी मामला दर्ज किया है।

विकास ने महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों पर हत्या कबूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493