तलाक के बारे में कभी नहीं सोचा था : रोसडेल

लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। संगीतकार गेविन रोसडेल का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी ग्वेन स्टेफनी के साथ तलाक के बारे में कभी नहीं सोचा था।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजिन डॉट कॉम’ के मुताबिक, रोसडेल का स्टेफनी से अप्रैल 2016 में तलाक हो गया था। स्टेफनी से रोसडेल के तीन बेटे किंग्सटन (10), जुमा (8) और अपोलो (3) है।

रोसडेल के मुताबिक, “कौन जानता था कि यह हो जाएगा? बहुत पीड़ा और दुख था। इससे यकीनन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।”

रोसडेल का कहना है विह 13 साल की शादी के बाद तलाक बहुत ही अजीब सा लगा। उन्होंने कभी इसके बारे में सोचा नहीं ता।

उन्होंने कहा, “हम सभी एकल परिवारों में पले-बढ़े। मेरे माता-पिता ने एक-दूसरे से तीन बार शादी की। मैं तो उनके बहुत पीछे हूं। मैंने कभी तलाक के बारे में नहीं सोचा था, बस यह हो गया।”

रोसडेल की 10 मार्च को नई अल्बम ‘ब्लैक एंड व्हाइट रेन्बॉज’ रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493