मप्र में धूल भरी आंधी के आसार

भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। खरगोन, खजुराहो, धार जैसे स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी रही।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

राज्य के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15़ 5 डिग्री, इंदौर का 15़ 5 डिग्री, ग्वालियर का 15.7 डिग्री और जबलपुर का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35़ 3 डिग्री, इंदौर का 33.6 डिग्री, ग्वालियर का 32 डिग्री और जबलपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493