फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी कोपा का निधन

पेरिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रेमंड कोपा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।

कोपा स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं, जहां उन्होंने तीन यूरोपीयन कप जीते।

समाचार एजेंसी एफे ने अखबार ‘ले कोरियर डेल क्वेस्ट’ के हवाले से कोपा के निधन की जानकारी दी।

लंबी बीमारी के बाद 19 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 फरवरी की सुबह कोपा ने आखिरी सांसे लीं।

उनका पूरा नाम रेमंड कोपास्जेव्स्की था। कोपा का जन्म उत्तरी फ्रांस के नोएंड लेस माइंस में 1931 में हुआ था। वह 1958 में फुटबाल के सबसे बड़े पुरस्कार बेलन डी ऑर को जीतने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी बने।

पोलैंड मूल के कोपा का परिवार फ्रांस में आ बसा था। कोपा फ्रांस की विश्व कप-1958 टीम का हिस्सा रहे, जहां उन्हें विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

वह 1956 में स्टेडे रेइम्स क्लब छोड़कर मेड्रिड में गए थे। यह दोनों क्लब 50 के दशक में यूरोप के दो दिग्गज क्लब के तौर पर जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493