उप्र : मजदूर की हत्या कर शव फेंका

महोबा, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के अकोनी गांव में शुक्रवार को मजदूरी करने गए एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव उसी के दरवाजे फेंक दिए और फरार हो गए। यह जानकारी सीओ ने शनिवार को दी।

पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह ने बताया, “अकोनी का मजदूर मुन्ना (37) शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने गया था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव उसी के दरवाजे पर पड़ा मिला।” उन्होंने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक की किसी से रंजिश नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493