छग : शराबबंदी की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता महेंद्र छाबड़ा ने बताया कि राज्य में शराबबंदी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रांतव्यापी आंदोलन की घोषणा की। 4 मार्च को प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

5, 6 और 7 मार्च को प्रदेश युवा कांग्रेस, सेवादल एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाली जाएगी। 8 मार्च को प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल जंगी प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले आंदोलन में जिले के स्थानीय एआईसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अभियान एवं क्रियान्वयन समिति के समस्त सदस्यों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्यशी, पूर्व विधायकों, मीडिया एवं सोशल मीडिया मोर्चा के जिला अध्यक्षों, नगरीय-निकाय, जिला पंचायत के निर्वाचित अध्यक्षों एवं महापौर एवं समस्त कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493