गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी मृत पाए गए (लीड-1)

गुरुग्राम, 4 मार्च (आईएएनएस)। गुरुग्राम में शनिवार को सदर पुलिस स्टेशन के कार्यवाहक प्रमुख अपने कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

पहले कहा गया था कि कुलदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है, जबकि एक शीर्ष अधिकारी ने खुदकुशी की थ्योरी को खारिज कर दिया है।

सदर पुलिस थाने के अतिरिक्त प्रमुख कुलदीप कुमार रोजाना की तरह पुलिस थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी (एसएचओ) के छुट्टी पर चले जाने के कारण कुमार वर्तमान में थाने के कार्यवाहक प्रमुख थे।

कर्मचारियों के मुताबिक, वह खुश दिखाई पड़ रहे थे और अपने अधीनस्थों से हमेशा की तरह मिले थे।

सदर पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपराह्न 1.35 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज सुनी और कुमार को कमरे में खून से लथपथ पाया।

पहले माना जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है, लेकिन बाद में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त संदीप खैरवार ने कहा कि बिना जांच के नहीं कहा जा सकता है कि यह खुदकुशी का मामला है।

खैरवार ने कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि निरीक्षक कुलदीप की मौत को फिलहाल खुदकुशी की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले जांच की जरूरत होगी।”

कुमार को नजदीक में स्थित मेदांता मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493