जिला मुख्यालय सरपतहां ज्ञानपुर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के प्रत्याशी विजय मिश्रा के पक्ष में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद और पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब अंसारी रविवार पांच मार्च को जनसभा करेंगे।
जनसभा में जनसैलाब उमड़ने के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह जनसभा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा की काट हो सकती है। अखिलेश यादव ने शनिवार को ज्ञानपुर वीएनजीआईसी के मैदान में सभा की थी। सभा में तीनों विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। अखिलेश यादव ने विजय मिश्रा पर ही निशाना साधा था।
इस चुनावी सभा के बाद निषाद पार्टी की जनसभा पर पूरे जिले की नजरें टिक गई हैं। विजय मिश्र समर्थकों ने रैली की सफलता पर पूरी ताकत झोंक दी है।
निषाद पार्टी के प्रवक्ता अधिवक्ता बंशीधर गुप्ता का दावा है कि जनसभा में भारी भीड़ उमड़ेगी। जनसैलाब को रविवार की दोपहर एक बजे निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद और पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब अंसारी संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath