कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में पाकिस्तानी नागरिक शामिल (लीड-2)

श्रीनगर, 5 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी है। लगभग 15 घंटे तक चली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि त्राल में शनिवार शाम को शुरू हुई गोलीबारी में सेना के मेजर सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस महानिदेशक एस.पी.वैद ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर अकीब मौलवी के रूप में की गई है।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आईईडी विस्फोट कर आतंकवादियों द्वारा बंकर के रूप में इस्तेमाल में लाए जा रहे घर को नष्ट कर दिया।

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493