प्रधानमंत्री बनारस पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे। इसके बाद उनका काफिला पांडेयपुर पहुंचा। वह एक खुली जीप में सवार हैं। पांडेयपुर से हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल और पटेल चैराहा होते हुए विद्यापाठ तक जाएगा।
प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को सात बजे डीएलडब्ल्यू में काशी के प्रबुद्धजनों के समागम में भाग लेंगे, जिसमें डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड एकाउटेंट, व्यापारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इसके बाद वह यहीं डीएलडब्ल्यू अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
dharmpath.com dharmpath