नेपाल से लायी जा रही तीन महिलाएं बरामद, दो मानव तस्कर गिरफ्तार

पड़ोसी देश नेपाल से महिलाओं की तस्करी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही थी। नेपाल के गैर सरकारी संगठन केआय नेपाल के पदाधिकारियों को कुछ महिलाओं के भारत भेजे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर समाजसेवी संगठन की शाखा प्रमुख राधिका गिरी ने नेपाल की जमुनहा पुलिस चैकी इंचार्ज प्रमोद छेत्री को घटना की जानकारी दी।

भारत-नेपाल सीमा पर ही 27 से 35 वर्ष आयु के बीच की इन तीनों महिलाओं को बरामद कर लिया गया। इनके साथ नेपाल के जिला बर्दिया अंतर्गत वार्ड नंबर पांच निवासी विमल सोनार और जिला दैलेख के जगन्नाथ वार्ड नंबर तीन निवासी शेरबहादुर कसेरा को भी गिरफ्तार किया गया।

जमुनहा चैकी इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों मानव तस्करों ने नेपाल के काठमांडू की रहने वाली शांता नाम की एक महिला का नाम लिया है। बरामद महिलाएं नेपाल के तापले जुंग और बागलुंग की रहने वाली हैं।

संस्था की शाखा प्रमुख राधिका गिरी ने बताया कि मानव तस्करी में लगे लोग नेपाल की सीधी साधी महिलाओं को भारत में अधिक वेतन दिलाने का झांसा देकर बेच देने का काम करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493