मुंगेर, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र पुलिस ने सोमवार को तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। इस मामले में हालांकि किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
मुंगेर (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक हरि प्रसाद ने बताया, “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकारिया क्षेत्र से दो युवक हथियारों की एक बड़ी खेप लेकर बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर चकारिया पहुंच ही रही थी कि तस्करों की नजर पुलिस पर पड़ गई। तस्करों ने हथियारों से भरा बैग छोड़कर भाग गए।”
उन्होंने बताया कि बैग की तलाशी के दौरान 15 पिस्तौल बरामद किए गए। पुलिस पूरे मामने की छानबीन कर रही है तथा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मुंगेर अवैध हथियार निर्माण के लिए पूरे देश में चर्चित है।
dharmpath.com dharmpath