नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बकलोह में सोमवार को भारत और ओमान की सेनाओं के बीच 14 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शुरू हुआ।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास संयुक्त सैन्य ‘अल नगह-द्वितीय’ में दोनों सेनाओं की पलटनों ने हिस्सा लिया।
भारतीय सेना और ओमान की रॉयल आर्मी के बीच यह दूसरा संयुक्त अभ्यास है।
दोनों सेनाओं के बीच पहला अभ्यास 2015 में मस्कट में हुआ था।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “संयुक्त अभ्यास का मकसद उग्रवाद और आतंकवाद के माहौल में दोनों सेनाओं को एक- दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना और दोनों सेनाओं के बीच वर्तमान सैन्य सहायोग बढ़ाना है।”
अभ्यास से दोनों सेनाओं को परस्पर संयुक्त अभियान संचालित करने में सहयोग मिलेगा और दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत होगी।
dharmpath.com dharmpath