दिल्ली में मर्सिडीज ने 12वीं के छात्र को रौंदा (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज बेंज ने 17 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। किशोर 12वीं का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक, अतुल अरोड़ा की पश्चिम विहार क्षेत्र के पास रविवार रात दुर्घटना में मौत हो गई। अरोड़ा के स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। कार अरोड़ा को लगभग 100 मीटर तक खींचती चली गई और उसके बाद उसे रौंदकर आगे निकल गई।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने चालक की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

अतुल पीतमपुरा के बाल भारती स्कूल का छात्र था। हाल में उसने 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

अतुल की नानी तारा आनंद ने आईएएनएस से कहा कि उसका सोमवार को अपनी नई कक्षा में पहला दिन था। उसने 11वीं में 76 फीसदी अंक हासिल किए थे। दो दिन पहले उसके परिणाम आए थे।

छात्र अपने पिता अजय अरोड़ा और उनके दो भाइयों के संयुक्त परिवार में अकेला पुरुष वारिस था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़ी बहनें हैं।

आनंद ने आईएएनएस से कहा, “वह अपने 18 अप्रैल के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित था। हमने उसके जन्मदिन का जश्न शहर से बाहर मनाने की योजना बनाई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493