भोपाल, 7 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के मौसम में किसी तरह के बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट व सिवनी में धूल भरी आंधी चल सकती है।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.8 डिग्री और जबलपुर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर का 30.5 डिग्री, ग्वालियर का 31.6 डिग्री और जबलपुर का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath