भारत में यूएसएआईडी का नेतृत्व करेंगे मार्क ए.व्हाइट

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। मार्क ए.व्हाइट भारत में यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) का नेतृत्व नए मिशन निदेशक के तौर पर करेंगे।

इसकी आधिकारिक जानकारी मंगलवार को दी गई। यूएसएआईडी के एक्टिंग डायरेक्टर वेड वारेन ने 24 फरवरी को वाशिंगटन में व्हाइट को पद की शपथ दिलाई।

अमेरिकी दूतावास के एक बयान के मुताबिक, यूएस पीस कॉर्प के पूर्व स्वयंसेवक व्हाइट ने चार महादेशों के 30 से अधिक देशों में काम किया है।

वह यूएस आर्मी वार कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम कर चुके हैं, साथ ही वह शांति तथा स्थिरता अन्वेषण पर काम कर चुके हैं।

व्हाइट साल 2013-2016 के बीच यूएसएआईडी अंगोला के एक्टिंग मिशन डायरेक्टर तथा यूएसएआईडी हैती के डिप्टी मिशन डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493