विज्ञप्ति के अनुसार, गहलोत सुबह 10 बजे विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव जाएंगे। राजनांदगांव में अपराह्न् 3.10 बजे से पांच बजे तक स्वच्छ शक्ति सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे।
राजनांदगांव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री शाम 5.40 बजे रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वह शाम 6.55 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
dharmpath.com dharmpath