राष्ट्रपति बुधवार को करेंगे नारी शक्ति पुरस्कार अर्पण

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार 2016 अर्पण करेंगे।

महिला और बाल विकास मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान के मद्देनजर प्रतिष्ठित महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करती है। इनकी घोषणा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों, संबंधित मंत्रालयों/विभागों, गैर-सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों/संस्थानों, निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा नामित लोगों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया हो।

अंतिम निर्णय राष्ट्रीय चयन समिति करती है। यह समिति राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा नामित व्यक्तियों के अलावा अन्य व्यक्तियों को भी पुरस्कार देने के लिए चुन सकती है।

इस बार महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में चयन समिति ने विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कृत लोगों के नाम तय किए। नारी शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये नकद और प्रमाणपत्र दिए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493