मोदी ने जीएसटी पारित होने की उम्मीद जताई

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के पारित होने की उम्मीद जताई है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के पारित होने की उम्मीद जताई है।

मोदी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “बजट सत्र शुरू हो रहा है और मुझे विश्वास है कि ेसंसद में बहस और चर्चा का स्तर उठेगा जिसका ध्यान देश के गरीबों के कल्याण पर होगा।”

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे यह भी उम्मीद है कि जीएसटी विधेयक पर गतिरोध खत्म होगा। इसकी संभावना है क्योंकि राज्यों और सभी राजनीतिक दलों से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।”

मोदी ने आगे कहा, “हम लोकतांत्रिक ढंग से बहस और चर्चा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इस सत्र में जीएसटी पारित हो जाएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493