एग्जिट पोल : उत्तराखंड में भाजपा को भारी बहुमत के आसार

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सामने आए विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 46 से 53 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 12 से 21 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को छह सीटों पर जीत मिल सकती हैं।

लेकिन, इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर मान रहा है। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस को बराबर-बराबर 29 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज24-टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से दो सीटें जाती दिखाई गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493