उप्र : 11 मार्च को मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 78 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 72 जनपदों में मतगणना एक केंद्र पर हो रही है, जबकि जनपद आजमगढ़, कुशीनगर तथा अमेठी में मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है। राजधानी लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी।

वेंकटेश ने बताया, “मतगणना सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 187 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती भी गई है। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के अतिरिक्त पीएसी तथा राज्य पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। आयोग द्वारा मतगणना पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोग के प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं तथा पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफीभी कराई जा रही है।”

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम स्तर पर स्थानीय पुलिस, द्वितीय स्तर पर स्टेट आम्र्ड पुलिस तथा तृतीय स्तर पर सीआरपीएफ तैनात किए गए हैं।

मतगणना हाल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की आधिकारिक रिकार्डिग करने के अलावा मीडिया को किसी कैमरे, स्टिल फोटो अथवा वीडियो की अनुमति नहीं है। इसलिए मीडिया और पत्रकारों को मतगणना हॉल के अंदर कैमरा स्टैंड ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ईसीआई पासधारकों को हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति दी जा सकती है।

प्रत्येक मतगणना टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है, जो अपनी टेबल पर मतगणना प्रक्रिया की परिशुद्धता के लिए जिम्मेदार होगा। वेंकटेश ने बताया कि मतगणना हाल में प्रेक्षक के अलावा किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना में सर्वप्रथम पोस्टल बैलट पेपर की गिनती की जाएगी, तत्पश्चात ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493