नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। वेबसाइट ‘सबकुछ डॉट कॉम’ ने सिंफनी 2017 संगीत प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में गायक, संगीतकार, कलाकार और बैंड अपने हुनर को हजारों व्यक्तियों के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह प्रतियोगिता तीन महीने की विस्तृत प्रक्रिया में दो अलग प्रतिभागियों में विभाजित की गई है। प्रतियोगिता में देशभर से कलाकार इंटरनेट के माध्यम से जुड़ रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार कनिका कपूर और आनंद राज आनंद प्रतियोगिता को जज करेंगे।
सबकुछ डॉट कॉम के संस्थापक राकेश शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से वह कलाकार अपना हुनर लाखों लोगों के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका हुनर किसी न किसी कारण छिपा हुआ था। कंपनी की ओर से प्रथम विजेता को 2,51,000 रुपये व अपनी म्यूजिक रिकॉर्डिग का मौका दिया जाएगा। दूसरे विजेता को 1,01,000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसमें हजारों प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस प्रतियोगिता को बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ दर्शक भी प्रतियोगिता पर अपना निर्णय दे सकते हैं।
इसके अलावा प्रतिभागी 14 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं, जैसे हरियाणवी, गढ़वाली, पंजाबी, भोजपुरी, बांग्ला, तमिल, राजस्थानी, मैथिली आदि में भी अपना सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता के विजेता का निर्णय दो भागों में किया जाएगा। पहला संगीत प्ले करने पर एक पॉइंट अथवा दूसरा ऑडियो या वीडियो को लाइक करने पर दो पॉइंट दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में 10 प्रतिभागी और कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को बॉलीवुड जज के सामने 20 मई, सेंट्रल पार्क, नई दिल्ली में परफॉर्म करने का मौका दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath