हिमाचल में बर्फबारी से पारा लुढ़का

शिमला, 10 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटक रिजॉर्ट्स में लंबे अंतराल बाद शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पारा कई डिग्री लुढ़क गया।

होटल उद्योग से जुड़े लोग हालांकि इस उम्मीद से खुश है कि तीन दिनों के सप्ताहांत के दौरान पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में पहुंचेंगे सोमवार होली तक यहां रुकेंगे।

शिमला के पास के पर्यटक स्थल, हनीमून मनाने वालों के स्वर्ग कहे जाने वाले कुफरी, फागु, नरकंडा और चायल में मध्यम दर्जे का हिमपात हुआ है, और इसके कारण ये सभी हिल स्टेशन और भी मनोरम हो गए हैं।

मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक, ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, सिरमौर और शिमला जिलों में मंगलवार को मध्यम दर्जे की बर्फबारी हुई है।

राज्य के निचले इलाकों धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी कस्बों में इस बीच मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण तापमाम में काफी गिरावट आ गई है।

पर्यटन उद्योग के लोग बर्फबारी से काफी उत्साहित है।

ओबेराय ग्रुप ऑफ होटल्स के संपर्क अधिकारी डी.पी. भाटिया ने आईएएनएस से कहा, “बर्फबारी के बाद इस सप्ताह के अंत में हम पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।”

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि पश्चिमी विक्षोम रविवार तक सक्रिय रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493