नेहा पेंडसे का सपना हुआ पूरा

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। हमेशा से बाइक चलाने की इच्छा रखने वाली अभिनेत्री नेहा पेंडसे का बाइक चलाने का सपना आखिरकार लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘मे आई कम इन मैडम?’ के सेट पर पूरा हुआ।

नेहा को हालांकि बाइक चलानी नहीं आती, लेकिन जब उन्हें बाइक चलाने का मौका मिला तो उन्होंने इसे सीखने का निर्णय लिया।

नेहा ने कहा, “बाइक हमेशा से मुझे उत्साहित करती है, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे कभी भी बाइक चलाने का मौका नहीं मिला और जब मुझे पता चला कि एक सीक्वेंस में मुझे बाइक चलानी है तो मैं बहुत उत्साहित हुई।”

उन्होंने कहा, “किसी विकल्प की बजाय मैंने इसे सीखने का फैसला लिया और यह मैंने खुद किया, ताकि दृश्य विश्वसनीय लगे।”

नेहा ने कहा, “मैं हमेशा सोचा करती थी कि मैं किसी दिन बाइक चलाऊं और आखिरकार मेरा सपना पूरा हुआ। मेरे अरमानों की सूची की एक चीज पूरी हुई। मैं यूनिट के सदस्यों की आभारी हूं कि उनमें इतना धैर्य था कि इससे मुझे बाइक सीखने में मदद मिली।”

‘मे आई कम इन मैडम ?’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493