सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में बच्ची की हत्या, मां घायल, 2 गिरफ्तार

इस मामले में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी नीता पाल शुक्रवार तड़के अपनी 10 साल की बेटी रिया (बदले हुए नाम) को लेकर खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में चारों युवकों ने बच्ची को पकड़ कर झाड़ियों में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका बच्ची ने पुरजोर विरोध किया। वहीं मां भी बच्ची को बचाने में आरोपियों पर प्रहार करने लगी।

बच्ची के विरोध के चलते अपने प्रयास में असफल आरोपियों ने रिया को चाकुओं से गोद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची को बचाने दौड़ी मां को भी आरोपियों ने हमला कर चाकू से घायल कर दिया। शोर होने पर लोगों के आने से पहले आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं नीता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर बेटी की हत्या और मां पर हमले से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सहित कई थानों की फोर्स ने उन्हें समझाया और कर्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493