नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए लगाई जा रही अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीबी सूत्रों ने कहा है कि इसके लिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम ‘लगभग’ तय किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, हालांकि दौड़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चा अब भी हो रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सिन्हा पहली पसंद हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का समर्थन भी हासिल है।
भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो चुका है और इसकी घोषणा शनिवार शाम लखनऊ में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath