छग : बुरगुम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अरणपुर थाने के प्रधान आरक्षक शंकरनाथ ध्रुव ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

ध्रुव ने कहा, “छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन मौके से सिर्फ पांच नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में तीन जवान (एक एएसआई और दो आरक्षक) घायल हो गए हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। मुठभेड़ जारी है।”

उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों से एक एके-47 और दो एसएलआर बरामद हुए हैं।

ध्रुव के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक, कमलोचन कश्यप अरणपुर में क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493