महिला होमगार्ड पर तेजाब से हमला, जांच में जुटी पुलिस (फोटो सहित)

पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात महिला होमगार्ड आसमां रोज की तरह स्कूटी से ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में अज्ञात युवक ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद महिला होमगार्ड अपनी स्कूटी से सीधे थाने पहुंची और वहां पहुंचते ही बेहोश हो गई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता को होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उस पर तेजाब से हमला करने वाले कौन लोग थे और किन कारणों से उस पर हमला किया गया है।

तेजाब से महिला होमगार्ड के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घायल महिला सिपाही का हाल जानने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक (नगर) भी अस्पताल पहुंचे।

एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि घायल महिला सिपाही आसमां को कोई ‘मेजर इंजुरी’ नहीं है। उस पर टॉयलेट में इस्तेमाल किया जाने वाला तेजाब इस्तेमाल किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि महिला सिपाही का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इस संबंध में जल्द ही दोषी को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पीड़िता के पति ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी में रहने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493